दिल ना डूबे आस ना छूटे
यीशु जिन्दा है
दुःख और सुख में साथ ना छूटे
यीशु जिन्दा है

बहुत मकान है बाप के घर में
सच सच कहता है
छोड़ेगा ना तुझको तनहा
सच सच कहता है

फिर आएगा ले जाएगा
यीशु जिन्दा है

जब साजन साथ छोड़ गए
जब अपने भी मुँह मोड़ गए

जब कसमें वायदे टूट गए
युग युग के बंधन छूट गए

यीशु नाम से ही तस्कीन मिली
यीशु नाम से ही आराम मिला

जब अंधेरों ने घेर लिया
और मौत ने भी मुँह मोड़ लिया

जब अपने भी बेगाने लगे
जब सांस भी ठंडी आने लगे