एक तारा चमका है, एक नूर सा उतरा है
हर गली गली रोशन, पुरनूर नज़ारा है

फूल हंसे, कलियाँ मुस्काईं
तारों की बारातें आईं …….
एक तारा चमका है

आँगन आँगन सब्ज़ सवेरा
दूर हुआ है दिल का अँधेरा ……..
एक तारा चमका है

प्यार की खुशबू फ़ैल गई है
उसकी आमद कैसी भली है………
एक तारा चमका है