जो तू पुकार ले पूरे दिल से
तेरी सब दुआओं को सुन लेगा खुदा

तेरा ख़ुदा कितना महान
तेरा खुदा तेरी चट्टान

जब जोर ना तेरा चल सके
तेरा माल भी कुछ ना बदल सके
तेरी हिकमत भी बेबस लगे
तेरे अपने कुछ ना कर सके
जो तू पुकार ले पूरे दिल से …….

अगर बोझ है तुझपे गुनाहों का
इब्लीस के संग किये काम का
अब खौफ ना कर अंजाम का
ये वक्त है खुद को बचाने का
जो तू पुकार ले पूरे दिल से ……

जब खुद को तू तनहा लगे
जब अपने अपने ना लगे
वो वफ़ा के बदले जफ़ा करे
जब अपने ही रुसवा करे
जो तू पुकार ले पूरे दिल से ……