मोरे महबूब मोरे ख़ुदा
सबसे हसीन सबसे जुदा

आँखें तेरी सबसे हसीन
सुर्ख ओ सफ़ेद है चेहरा तेरा

कायनात का ज़र्रा ज़र्रा
तारीफ तेरी करता बयान

बाप बेटे रूह का मसा
हम को गुनाहों से करता रिहा

लहरों में हूँ डूब रहा
बचाले मुझे तू रहनुमा

फानी ख़ुराक देता जहां
ज़िन्दगी की रोटी मेरा ख़ुदा

मुझको चुना तूने ख़ुदा
दुनिया की भीड़ से करके जुदा

है बेख़बर और जो नादान
जाकर उनको करदो ब्यान

आओ सुनो है आ रहा
मेरा मसीहा मेरा पीया

अब तो उठो सुनके सदा
अपनी मिशालें लेलो जगा